आम आदमी पार्टी के विधायक विनोद कुमार बिन्नी जी भी केजरीवाल जी से खिन्न हैं दोनों एक दूसरे पर झूठ बोलने का आरोप लगा रहे हैं बिन्नी का आरोप है की "जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों की अनदेखी हो रही है पार्टी अपने मूल उद्देश्यों से भटक गयी है, पार्टी में नए आयातित लोगों का बोलबाला होता जा रहा है, केजरीवाल के इर्द गिर्द कुटिल लोगों का बोलबाला है जो उनके कान भरते हैं", जबकि केजरीवाल महोदय यह कह रहे हैं की "बिन्नी मेरे पास पहले मंत्री बनने फिर लोकसभा का टिकेट मांगने आये थे, मैंने मना कर दिया इस कारण वह खिन्न हैं", अरे महोदय जनता के बीच निर्णय कर लीजिए की आप सच बोल रहे हैं या बिन्नी,
सोमनाथ भारती पर अदालत ने सबूतों से छेड़छाड़ करने की बात कही है, इसके पहले, कानून के जानकर होते हुए भी वह जजो की मीटिंग बुलाने की बात कर चुके हैं, केजरीवाल महोदय अब आप अदालत के निर्णय को गलत बता रहे हैं, कृपया एक बार रेफ्रेंडम करवा लीजिए की सोमनाथ भारती जी को नैतिकता के आधार पर मंत्री पद से इस्तीफ़ा देना चाहिए या नहीं,
इसके पहले भी मंत्री राखी बिड्लान पर तथाकथित हमला हुआ था, कार का कांच चिटक गया था, तात्कालिक रूप में इसे किसी ने दलित विमर्श से जोड़ा तो किसी ने महिला विमर्श से, लेकिन बाद में पता चला की एक बच्चे की गेंद से ऐसा हुआ था, उस बच्चे का दावा है की उसने माफी भी मांग ली थी, लेकिन बावजूद इसके, महिला एवं बाल विकास मंत्री होते हुए भी राखी ने सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए रिपोर्ट लिखवा दी फिर वापस भी लेने की कवायद की, पुलिस सूत्र भी राखी की बात को संदेहास्पद बता रहे थे और मंगोलपुरी की जनता भी, लेकिन राखी के बचाव में केजरीवाल जी भी उतर आए, कहा की-"यह मामला बढ़ाना सब काँग्रेस, बीजेपी की साजिश है, बच्चे ने माफी नहीं मांगी, कांग्रेस और बीजेपी कुछ भी करवा सकती है" अरे केजरीवाल महोदय कब तक अपनी जिम्मेदारियों/कमियों का ठीकरा बीजेपी, काँग्रेस के सिर फोड़ेंगे, या तो वह बच्चा न्यूज़ चैनलो पे झूठ बोल रहा था, या फिर राखी और 'आप', और यदि बीजेपी या काँग्रेस बच्चे से ऐसा करवा रही थी तो जो भी इसमे संलिप्त था उसे आपराधिक षड्यंत्र मे बंद करवाते, अब तो सरकार आपकी है, अब किसने रोका था, और हाँ मंगोलपुरी मे रेफ्रेंडम करवाना क्यों भूल गए की "राखी सच बोल रही हैं या वहाँ की जनता", और इस पर भी की "अब वहां की जनता राखी को एमएलए के रूप मे चाहती है या नहीं",
यह पोस्ट सकारात्मक आलोचना के लिए है, जितनी जल्दबाजी के साथ आम आदमी पार्टी बढ़ना चाहेगी, उतनी उत्सुकता के साथ उसके ऊपर सवाल भी उठेंगे, कृपया इसके राजनीतिक निहितार्थ ना तलाशें, हमे आम आदमी पार्टी से बहुत आशाएँ और उम्मीदें हैं, उसने भारतीय राजनीती के परिदृश्य को बदला है

No comments:
Post a Comment